मोतिहारी, अप्रैल 17 -- अजय, तुरकौलिया। बिजुलपुर कौवाहा चौक के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में पांच युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुरकौलिया पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने तीन युवकों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवकों की पहचान बिजुलपुर निवासी नथुनी पटेल के पुत्र मोहित कुमार, हरी पटेल के पुत्र साहिल कुमार तथा पहाड़पुर थाना क्षेत्र के दूधियावा सरेया निवासी यादोवंशी पासवान के पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल, गंभीर बताया जाता है कि तुरकौलिया-छपवा मार्ग पर कौवाहा चौक के पास दोनों बाइक आमने-सामने टकरा गईं, ज...