मोतिहारी, अक्टूबर 6 -- तुरकौलिया। निस तुरकौलिया स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में स्नातक सत्र 2026-30 में ऑन स्पॉट एडमिशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। स्नातक में नामांकन से वंचित इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए कॉलेज प्रबंधन ने आवेदन का अवसर दिया है। इसके तहत विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा के अंदर कॉलेज के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।कॉलेज में स्नातक स्तर पर इतिहास, राजनीति शास्त्र, हिन्दी, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी और समाजशास्त्र विषयों में ऑन स्पॉट एडमिशन के लिए आवेदन लिया जा रहा है। इच्छुक छात्र-छात्राओं को 8 अक्टूबर 2026 तक कॉलेज के पोर्टल पर आवेदन करना होगा। निर्धारित तिथि के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- डिग्री कॉलेज भगवानपुर में स्नातक में स्पॉट एडमिशन शुरू इसके बाद आवेदन का अवसर उपलब्ध नहीं होगा। श्री राम उग्रह सिंह कुशवाह...