नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में हैं। पिछले सीजन भी उन्होंने काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उनकी कप्तानी में पंजाब की टीम लगातार मुकाबले जीत रही है। आर अश्विन ने सुझाव दिया है कि अय्यर को भारत की टी20 टीम में होना चाहिए, चाहे यह स्पष्ट ना हो कि वह किसकी जगह लेंगे। अश्विन का मानना है कि अय्यर इस समय ऐसे फॉर्म से गुजर रहे हैं, जहां वह टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अश्विन ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के टाइम आउट कार्यक्रम में कहा, "मैं सिर्फ बनाए गए रनों या छक्कों-चौकों को नहीं देख रहा हूं, बल्कि मैदान पर उनकी मौज़ूदगी का प्रभाव देख रहा हूं। जब श्रेयस अय्यर गार्ड मार्क करते हैं, तो लगता है कि वह एक ऐसे जोन में हैं, जो किसी क्रिकेटर के करियर में सिर्फ एक या दो ही साल के लिए आता...