नई दिल्ली, मार्च 18 -- अगर आप भी Xiaomi का स्मार्टफोन चला रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। Xiaomi ने एक पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज के लिए सॉफ्टवेयर सपोर्ट खत्म कर दिया है। हम बात कर रहे हैं Xiaomi 12 series की। वैसे तो शाओमी के पास अपने डिवाइस के लिए एक शानदार सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी है, लेकिन कभी-कभी उसे भी खत्म होना पड़ता है। यह तब और भी ज्यादा दुख देता है, जब पॉपुलर फोन अपनी 'एंड ऑफ लाइफ' (EOL) तक पहुंच जाते हैं, क्योंकि इसका असर लोगों के एक बड़े ग्रुप पर पड़ता है। अब पॉपुलर शाओमी 12 सीरीज के लिए भी वह समय आ गया है। अब यह सीरीज हाइपरओएस अपडेट और सिक्योरिटी पैच समेत सभी तरह के सॉफ्टवेयर अपडेट से ऑफिशियली रिटायर हो रही है। देखें लिस्ट में आपका फोन तो नहीं है...इन तीन फोन को अब नहीं मिलेगा सपोर्ट जैसा कि ऑफिशियल सिक्योरिटी सेंटर पेज (शाओमी टाइ...