इटावा औरैया, मार्च 28 -- सदर विधायक सरिता भदोरिया ने कहा है कि बिजली विभाग उपभोक्ताओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दे । इस तरह की व्यवस्था करें जिससे बिजली सप्लाई में कोई रुकावट ना आए। यदि कहीं ट्रांसफार्मर में खराबी आती है तो उसको तत्काल बदला जाए। बिजली विभाग की अगले वित्तीय वर्ष की कार्य योजना से संबंधित बैठक में सदर विधायक ने कहा कि गर्मी के दिनों में अक्सर बिजली सप्लाई में दिक्कत होती है, जिससे लोग परेशान होते हैं । ट्रांसफार्मर खराब होने या फुकने की शिकायतें आती है इन्हें बिजली विभाग गंभीरता से ले । यदि ट्रांसफार्मर में खराबी है तो उसको तत्काल बदलकर संबंधित क्षेत्र की बिजली सप्लाई चालू की जाए । सरकार के निर्देशों के तहत बिजली सप्लाई दी जाए इसमें बाधा ना आए और बिजली के कारण उपभोक्ताओं को परेशान ना होना पड़े ।उन्होंने यह भी कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.