तुरंत निपटा लो PF का काम, तीन दिन ठप रहेगा EPFO पोर्टल, देखें तारीख
नई दिल्ली, जून 25 -- अगर आप PF से जुड़ा कोई काम निपटाना चाह रहे हैं तो आज ही निपटा लीजिए। ऐसा हम इसलिए कह रह हैं क्योंकि EPFO का पोर्टल अगले तीन दिन ठप रहेगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने ऑनलाइन क्लेम प्रोसेसिंग पोर्टल को तीन दिनों के लिए बंद करने की घोषणा की है। EPFO मेंबर पोर्टल पर दिए गए नोटिस के अनुसार, 26 जून 2026 को 00:00 बजे से 28 जून 2026 को 23:59 बजे तक क्लेम जमा करने और उनकी प्रोसेसिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी। उम्मीद है कि 29 जून 2026 को 00:00 बजे से सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी। EPFO ने कहा कि यह रुकावट, क्लेम प्रोसेस करने की क्षमता और यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्लान्ड डेटाबेस कंसोलिडेशन और सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन के अपग्रेडेशन का हिस्सा है। संस्था ने इस प्रक्रिया को एक तय सिस्टम माइग्रेशन ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.