लखीमपुरखीरी, मई 31 -- गोला गोकर्णनाथ। कर्मसु वेदवेदांग गुरुकुल विद्यापीठ तेंदुआ ग्राम स्थित तुरन्तनाथ धाम में सशस्त्र सीमा बल के महानिरीक्षक भानु उपाध्याय ने पूजा अर्चना की। गुरुकुल परिवार द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ उनका स्वागत किया गया। अपने प्रवास के दौरान महानिरीक्षक भानु उपाध्याय ने गुरुकुल परिसर का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों को शिक्षा अनुशासन राष्ट्रभक्ति एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने गुरुकुल में संचालित वैदिक शिक्षा एवं संस्कार निर्माण के कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। इसके बाद उन्होंने तुरन्तनाथ धाम में भगवान के दर्शन एवं पूजन अर्चन कर क्षेत्र तथा राष्ट्र की सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर कर्मसु वेदवेदांग गुरुकुल विद्यापीठ के संस्थापक एव...