नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- महोबा, हिन्दुस्तान संवाद। यूपी के महोबा में भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने राजकीय कृषि बीज भंडार के गोदाम प्रभारी को सबके सामने एक के बाद तीन तमाचे जड़ दिए। उन्होंने कहा कि तुम सपा के एजेंट और अखिलेश यादव से मिले हो। गरीब लोगों की बलि क्यों चढ़ाना चाहते हो, बीज किसे भेज रहे थे। इसके लिए जूतों की माला मंगाओ। पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। मामला गरमाया तो जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने गोदाम प्रभारी और चतुर्थ श्रेणी कर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पूरे मामले की विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। दोनों को निलंबित भी कर दिया गया। आरोप है कि बीज भंडार के गोदाम प्रभारी सोनू सिंह यादव अफसरों के आदेश के बिना 100 बोरी चने के बीज गाड़ी में लादकर भेज रहे...