नई दिल्ली, जून 17 -- देश के मुख्य न्यायधीश जस्टिस सूर्यकांत की कॉकरोच वाली टिप्पणी को लेकर देशभर में हुए बवाल के बाद अब CJI ने एक बार एक एक ऐसी ही टिप्पणी की है। CJI सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी को बेल देने से मना करते हुए कहा कि इस तरह के लोग परजीवी की तरह होते हैं और इसीलिए इनका जेल में ही रहना बेहतर है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने साइबर फ्रॉड के एक मामले पर सुनवाई चल रही थी। इस दौरान CJI की अध्यक्षता वाली पीठ ने अपराधी को जमानत देने से साफ इनकार कर दिया। याचिका को खारिज करते हुए बेंच ने बेहद सख्त टिप्पणियां कीं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि साइबर अपराधी 'परजीवी' हैं जो लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करते हैं और उन्हें पकड़ना भी आसान नहीं होता। पीठ ने आगे कहा कि ऐसे अपराधियों को सलाखों के पीछे रखना ही समाज के हित में है। यह भी पढ...