तुम मेरे साथ नहीं रहना चाहती... इसलिए मैं अपनी जिंदगी खत्म कर रहा हूं,
इटावा औरैया, मई 24 -- इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के एक 21 वर्षीय युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहने की इच्छा पूरी न होने पर भावुक होकर शनिवार रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर दिया। वीडियो में युवक ने कहा कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के बिना नहीं रह सकता और जब वह उसके साथ रहने को तैयार नहीं है तो अब वह अपनी जिंदगी खत्म कर रहा है। युवक ने चूहे मारने वाली दवा खाने की बात भी कही थी। वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही मेटा की ओर से पुलिस को अलर्ट भेजा गया, जिसके बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने बसरेहर थाना पुलिस को युवक की तलाश करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष सौरभ सिंह और पुलिसकर्मी धर्मवीर ने बिना देर किए युवक के घर पहुंचकर परिजनों से संपर्क किया। पुलिस के पहुंचते ही परिवार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.