रीवा, अप्रैल 9 -- मध्य प्रदेश के रीवा के मॉडल साइंस पीएमश्री कॉलेज में अतिथि विद्वान द्वारा एक छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। कॉलेज की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा को भूगोल विभाग में कार्यरत अतिथि विद्वान अमित साहू ने मोबाइल पर अश्लील मैसेज किया और उस पर अनैतिक रूप से दबाव बनाने की कोशिश की है। मामला सामने आने के बाद छात्रों ने इसका विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। छात्रा की शिकायत के बाद कालेज प्रबंधन द्वारा मामले की जांच कराई गई, जिसके बाद टीचर को हटा दिया गया। हालांकि, मामला तूल पकड़ता देख शिक्षक ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांग ली।धमकाने की भी कोशिश की रीवा के पीएमश्री मॉडल साइंस कॉलेज में एक अतिथि विद्वान शिक्षक द्वारा छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा को शिक्षक ने व्हाट्सएप पर...