बहराइच, फरवरी 26 -- रुपईडीहा, संवाददाता। त्रिदिवसीय श्री श्याम निशान महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को ग्वालियर मध्यप्रदेश से आधार कान्हा व्यास ने सारी रात श्याम भक्तों को एक के बाद एक भजन सुनाकर भक्तिरस मे डुबोये रखा। उन्होंने गाया.....तुम न सुनोगे तो कौन सुनेगा, जो भी सुनेगा हंसी ही करेगा। उन्होंने खाटू के श्री श्याम की महिमा का बखान करते हुए गाया.....भर दे रे श्याम झोली भर दे, न बहला बातों में। कहा कि जो भी राजस्थान के सीकर जिले के खाटू मे विराजमान श्री श्याम के दरबार में गया है वह कभी खाली नही लौटा। उन्होंने कहा कि पहले राजस्थान मे श्री श्याम की आराधना लोग करते थे। परंतु अब राजस्थानी ही नहीं अपितु सारा हिन्दू समाज श्री श्याम का भक्त हो गया है। उन्होंने कहा कि आज ग्यारस की रात लाखों की भीड़ खाटू में है। अपने आप इस कलयुग के देवता की महिमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.