नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- कपूर परिवार में होली-दिवाली का जश्न बहुत धूमधाम से मनाया जाता रहा है।इस खास मौके पर परिवार के सभी सदस्य एक साथ आते थे, त्योहार के साथ साथ खाने को भी एन्जॉय करते थे।लेकिन एक दिवाली कुछ ऐसा हुआ कि राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर इतना नाराज हो गई कि उन्होंने गुस्से में पैसों का लिफाफा फाड़ दिया। ये किस्सा खुद नीतू कपूर ने बताया है। एक्ट्रेस ने कहा इसके पीछे की वजह दिवाली के जश्न में शामिल न हो पाना था।नीतू कपूर ने बताया कैसा था सास का गुस्सा नीतू कपूर ने हाल में बताया कि कपूर परिवार को साथ खाना बहुत पसंद है और किसी जश्न के दौरान रो पूरा डाइनिंग टेबल अलग-अलग तरह के स्वादिष्ट खाने से भरा होता था। नीतू कपूर ने बताया कि उनके ससुर राज कपूर को पूरे परिवार को एक साथ टेबल पर खाना खाते देखना पसंद था । हर दिवाली पर अपने घर की ...