तुम्हें तो झाड़ू-पोंछा करना है..क्या करोगी पढ़कर, छात्राओं से बोलने वाली हेडमास्टर सस्पेंड
संवाददाता, अगस्त 19 -- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय रीवन (कंपोजिट) की प्रधानाध्यापिका (हेडमास्टर) को तमाम शिकायतों के बाद हुई विभागीय जांच के बाद निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि प्रधानाध्यापिका का बच्चों के साथ व्यवहार अच्छा नहीं था। छात्राओं से झाड़ू लगवाती थीं और कहती थीं कि तुम्हें पढ़-लिखकर क्या करना है, आगे चलकर झाड़ू ही तो लगाना है। इस बारे में बीएसए मुकेश कुमार खरवार ने बताया कि जांच के दौरान एक शिकायतकर्ता ने बताया कि स्कूल में मिड डे मील में खाना अच्छा नहीं बनता है। पानी जैसा खाना दिया जाता है। यही नहीं पेयजल स्थल पर गंदगी बहुत है। कक्षा आठ की एक छात्रा ने बताया कि थाली नहीं मिलती है, पेयजल व्यवस्था ठीक नहीं है। छात्राओं की समस्या को प्रधानाध्यापक समझती नहीं हैं। स्कूल में झाड़ू लगवाती है। शिक्षकों से रोज ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.