तुम्हारे लिए मैंने पेपर आउट कर दिए, किस दिन.., एलयू के असिस्टेंट प्रोफेसर की छात्रा से अश्लील डिमांड
लखनऊ, मई 15 -- लखनऊ विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर और छात्रा के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद सनसनी फैल गई। असिस्टेंट प्रोफेसर स्नातक तीसरे वर्ष की एक छात्रा को फोन कर कह रहा है कि तुम्हारे लिए मैंने दोनों पेपर आउट कर लिए हैं। आप आ जाओ मैंने तुम्हारे लिए पेपर आउट कर लिए हैं। ऑडियो प्राणिशास्त्र के एक असिस्टेंट प्रोफेसर का बताया जा रहा है। छात्रा ने विभागाध्यक्ष से शिकायत की है। विश्वविद्यालय कुलपति ने इसे गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक ने हसनगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। देर शाम छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में हंगामा किया और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लखनऊ विश्वविद्यालय में प्राणिशास्त्र विभाग के एक शिक्षक का छात्रा से बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें शिक्षक की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.