तुम्हारी लड़की मेरे कब्जे में कोई कार्रवाई की तो हत्या कर दूंगा
हापुड़, जून 18 -- तुम्हारी लड़की मेरे कब्जे में यदि आप ने कोई पुलिस कार्रवाई की तो बेटी की हत्या कर दूंगा। यह धमकी एक युवक ने पड़ोसी गांव निवासी महिला को फोन कर दिए जाने की बात सामने आई है। गांव निवासी महिला ने बताया कि वह किसी कार्य से बाहर गई थी। घर पर उसकी बेटी अकेली थी। देर शाम जब वह वापस आई तो बेटी घर पर नहीं थी। उसने बेटी को तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़िता ने बताया कि नगर निवासी एक युवक का उसके पास फोन आया। युवक ने उनको धमकी दी है कि उनकी बेटी उसके पास है। यह भी पढ़ें- अपकंट्री: शादी का दबाव बनाने के लिए दी धमकी कोई कार्रवाई करने पर बेटी की हत्या कर दी जाएगी। धमकी से भयभीत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.