अकोला, अप्रैल 2 -- अकोला में खाकी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। ASI राजेश जाधव को महिला कैदी की बेटी से यौन संबंधों की मांग करने और 10 हजार रुपये का लालच देने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है। पूरी खबर पढ़ें। महाराष्ट्र के अकोला जिले से एक बेहद शर्मनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 54 वर्षीय असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) को एक महिला कैदी की बेटी से 'सेक्स संबंधों' की मांग करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। रक्षक के ही भक्षक बन जाने की इस घटना ने पूरे पुलिस महकमे को कटघरे में खड़ा कर दिया है।क्या है पूरा मामला? यह घटना अकोला के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन की है। पुलिस के मुताबिक, 80 लाख रुपये के वित्तीय धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार की गई एक महिला को पुलिस स्टेशन के लॉकअप में रखा ग...