संवाददाता, मार्च 28 -- बलरामपुर के सदर तहसील क्षेत्र के पडरी रैकवार गांव में रामनवमी के दिन स्ट्रीट लाइट की बिजली काट दी गई। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सदर विधायक पलटू राम से करते हुए संबंधित जेई पर जानबूझ कर बिजली काटने का आरोप लगाया। ग्रामीणों की शिकायत सही मिलने पर सदर विधायक जेई पर आग बबूला हो गए। उन्होंने जेई को गाली देते हुए तत्काल बिजली जोड़ने की बात कही। ऐसा न होने पर दूसरे दिन जेई को मारने और देख लेने की धमकी विधायक ने दी। जेई और विधायक के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हिंदुस्तान वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। दरअसल चैत्र राम नवमी पर बिजली कटौती की शिकायत प्रधान सुभाष वर्मा ने विधायक पलटूराम से की। विधायक ने पता किया तो जेई राम चरित्र का नाम सामने आया कि उन्होंने खुद खड़े होकर बिजली कटवा दी है। इस पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.