तुम्हारा पति-बेटे हमारे कब्जे में हैं, मार देंगे...और ऐंठे लाखों के जेवर
कानपुर, जून 23 -- कानपुर। गुजैनी में बाइक सवार टप्पेबाजों ने एक महिला को पति और बेटे की हत्या का भय दिखाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात ऐंठ लिए। वारदात थाने से महज 200 मीटर दूर रविवार रात हुई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल आरोपितों की तलाश में लग गई है।
लोगों की पहचान रविदासपुरम निवासी सुरेश कुमार स्कूली वैन चलाते हैं। परिवार में पत्नी बिंदन देवी और चार बच्चे हैं। बिंदन ने बताया कि रविवार शाम वह बर्रा-आठ में रहने वाले ननद श्यामापति के घर गई थीं। रात करीब नौ बजे लौटते वक्त गोविंद स्वीट हाउस के पास बाइक सवार दो युवकों ने बहाने से रोक लिया। उनमें से एक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि दूसरे युवक ने चेहरे पर नकाब बांध रखा था।
आरोपितों की धमकी शातिरों ने मोबाइल फोन के जरिए पति व बेटे की तस्वीर दिखाकर बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.