संवाददाता, जून 24 -- UP News: यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बाइक सवार शातिरों ने रविवार रात पैदल जा रही एक महिला को रोका और मोबाइल पर उसे पति-बेटे की फोटो दिखाकर कहा कि दोनों हमारे कब्जे में हैं। दोनों की हत्या की धमकी देकर महिला का मंगलसूत्र और 600 रुपये लूट लिए। शातिरों का दुस्साहस यहीं नहीं रुका, उन्होंने चाकू की नोक पर महिला को बाइक पर बैठाया और उसके घर तक जा पहुंचे। पति और बेटे का गला काटने की धमकी देकर घर में रखे लाखों के जेवरात मंगवा लिए और लेकर फरार हो गए। ये घटना गुजैनी का है। जहां नए तरीके से हुई लूट ने दक्षिण क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। रविदासपुरम के रहने वाले सुरेश कुमार स्कूली वैन चलाते हैं। परिवार में पत्नी बिंदन देवी और चार बच्चे हैं। बिंदन ने बताया कि रविवार शाम वह बर्रा-आठ में रहने वाल...