बिजनौर, फरवरी 27 -- Bijnor court News: यूपी के बिजनौर में उम्रकैद की सजा सुनते ही दो दोषी आपे से बाहर आ गए। दोनों दोषियों ने कटघरे में खड़े होकर जज को धमकी दे डाली। भरी कोर्ट में जज को धमकी से हड़कंप मच गया। इसके बाद जज ने यूपी के गृह सचिव, डीआईजी और जिला जज को चिट्ठी लिखी है। दरअसल चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मुकदमेबाजी की रंजिश को लेकर एक व्यक्ति की कार से कुचलकर हत्या के मामले में आरोपी जयदीप और पिंटू चौहान को दोषी मानकर दोनों को उम्रकैद और 25- 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। सजा सुनते ही दोनों अभियुक्तों ने अदालत में शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों अपना आपा खो दिया और कटघरे में खड़े होकर जज को देख लेने की धमकी तक दे डाली। दोनों आरोपी बोले, हमें तेरे घर, गांव सबका पता है। तुमको देख लेंगे। दोषियों की धमकी से डरे जज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.