तुमने नेता देखा है कि नहीं?. गुस्से में लाल हुए MP हनुमान बेनीवाल; मंच पर माइक फेंक सभा से निकले
चूरू, अगस्त 3 -- राजनीति के मंच पर ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद हजारों लोगों को हैरान कर दिया। नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के प्रमुख हनुमान बेनीवाल भाषण दे रहे थे, लेकिन सामने बैठे कुछ युवाओं की लगातार नारेबाजी और शोर-शराबा उनके सब्र का बांध तोड़ गया। पहले उन्होंने समझाया, फिर चेतावनी दी और आखिर में गुस्से में मंच पर माइक फेंककर सभा बीच में ही छोड़ दी। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना चूरू जिले के छापर कस्बे की है, जहां रविवार रात आरएलपी के नए पार्टी कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम शाम 7:15 बजे निर्धारित था, लेकिन बेनीवाल रात करीब 11:30 बजे पहुंचे। उनके पहुंचते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। सभा में करीब चार से पांच हजार लोग मौजूद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.