पटना, जून 23 -- पटना में फैजल खान उर्फ खान सर के कोचिंग सेंटर पर बवाल में जेल जाकर जमानत पर छूटे ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद सर ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने इस केस में पुलिस एवं प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। रौशन सर ने कहा कि 2 जून की रात को हुई घटना के बाद उनके खिलाफ जो कार्रवाई की गई, वो एकतरफा थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक पुलिस अधिकारी ने उन्हें बर्बाद करने और सड़क पर भीख मांगने को मजबूर कर देने की धमकी भी दी थी। रौशन आनंद सर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में यह दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उनके साथ बहुत गलत हुआ और इंसाफ नहीं किया गया। पुलिस एवं प्रशासन ने किसी दबाव में एकतरफा तरीके से कार्रवाई की।किस पुलिस वाले ने रौशन सर को धमकाया? उन्होंने कदमकुआं थाना पुलिस...