लातेहार, मार्च 13 -- लातेहार प्रतिनिधि। लोजपा के प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद ने लातेहार जिले के तुबैद कोल माइंस से हो रहे परिवहन के कारण फैल रहे प्रदूषण पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री से इस समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा कि कोयला ढुलाई में लगे भारी वाहनों के कारण क्षेत्र में धूल और प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे आसपास के गांवों के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुरली प्रसाद ने कहा कि सड़क पर दिन-रात चलने वाले कोयला लदे ट्रकों से उड़ने वाली धूल से ग्रामीणों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है तथा किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि कोयला परिवहन में प्रदूषण नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव कराया जाए तथा वाहनों को ढककर परिवहन सु...