रांची, जून 9 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। तुपुदाना चौक ब्रिजफोर्ड स्कूल के पास हाईवा ने बाइक सवार दंपति को जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोमवार की है। मृतक महिला का नाम संचिता सिंह है और वह तुपुदाना स्थित आशीष आनंद इन्क्लेव में रहती थीं। उनके पति रंजय कुमार सिंह का धुर्वा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में विजय सिंह ने तुपुदाना ओपी में हाइवा चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। विजय सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका छोटे भाई रंजय और उसकी पत्नी संचिता सोमवार को दूध लेने के लिए बाइक से सेनेटोरियम के पास जा रहे थे। ब्रिजफोर्स स्कूल मार्ग की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे हाईवा ने बाइक सवार को सामने से जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। ...