तुपकाडीह व मानगो में निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस
बोकारो, अगस्त 27 -- बोकारो, प्रतिनिधि। तुपकाडीह और मानगो के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की याद में शांति और भाईचारे का संदेश देते हुए जुलूस निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी। इस अवसर पर सदर जहांगीर हुसैन ने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब का संदेश अमन-चैन, भाईचारा और मोहब्बत को बढ़ावा देना है। उन्होंने लोगों से आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। मौके पर मुखिया गिरिन्द्र मिश्रा, डॉ. लुकमान, मनोज दास, अफसर हुसैन, अनिल दिगार, इकबाल अहमद, अब्दुल्लाह, मुख्तार अंसारी, फुरकान अली, गुलजार बाबा सहित अन्य लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: मुख्य खबर बोकारो में मनाया गया ईद-मिलादुन्नबी का त्योहार, सिवनडीह से निकला भव्य जुलूस यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.