बोकारो, अप्रैल 19 -- बोकारो। तुपकाडीह तांतरी दक्षिणी पंचायत भवन में शनिवार को बोकारो पावर सप्लाई कंपनी लिमिटेड व पीरामल स्वास्थ्य संगठन की ओर से मोतियाबिंद ऑपरेशन करा चुके मरीजों के बीच चश्मा का वितरण किया गया। इस दौरान कुल 108 नेत्र रोग से ग्रसित मरीजों को जांच के बाद चश्मा उपलब्ध कराया गया। सभी मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन विगत 28 मार्च को कराया गया था। ऑपरेशन के बाद उनकी आंखों की जांच कर जरूरत के अनुसार चश्मा दिया गया, जिससे उन्हें दैनिक जीवन में सुविधा मिल सके। कार्यक्रम में डॉ शंकर लाल जट, मुखिया शांति देवी, शैलेन्द्र सहाय, कामदेव महतो, भगीरथ महतो, जराद पुष्प राज एवं मालती कुमारी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...