तुपकाडीह में लक्ष्य लाइब्रेरी का उद्घाटन, विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
बोकारो, जून 6 -- तुपकाडीह में शुक्रवार को लक्ष्य लाइब्रेरी का उद्घाटन तांतरी उत्तरी पंचायत के मुखिया गिरिन्द्र मिश्रा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी की स्थापना का श्रेय तोताडीह गांव के निवासी दावानल मुर्मू, डेनियल मुर्मू और काईदर्स कल्याण मुर्मू को जाता है, जिन्होंने छोटे से शहर तुपकाडीह में यह सराहनीय पहल कर सभी को प्रभावित किया है। मुखिया ने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल और ऑनलाइन माध्यमों का है, फिर भी पुस्तकों और पुस्तकालयों का महत्व कम नहीं हुआ है। एक अच्छी लाइब्रेरी विद्यार्थियों को ज्ञान, मार्गदर्शन और अध्ययन का बेहतर वातावरण प्रदान करती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पुस्तकालय से स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को भी काफी लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में समाजसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.