बोकारो, अप्रैल 3 -- तुपकाडीह के चैती दुर्गा मंदिर में गुरुवार को राम भक्त युवाओं ने पवन पुत्र श्री हनुमान का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया। सर्व प्रथम पुरोहित भगीरथ पांडेय ने मुख्य यजमान गोपी किशन व सूरज के हांथों वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हनुमत पूजा, ध्वज स्थापना,आरती उतारी गई। काफी संख्या में मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने जय हनुमान ,जय बजरंग बली ,राम लखन जानकी जय बोलो हनुमान की के गगनभेदी जयकारे से माहौल गुंजायमान हो गया। महाप्रसाद का वितरण किया करने के बाद देर रात हुए कीर्तन भजन प्रस्तुत करने के लिए कई कलाकारों ने शंकर सुवन के गुणगान सुनाकर खूब वाहवाही बटोरी। मौके पर आदित्य अग्रवाल ,अक्षय दुबे ,शाहिल ,रोहन ,अंकित ,निरंजन ,शम्मी ,ललित ,जिगर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.