बोकारो, फरवरी 14 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के दिन तुपकाडीह के न्यू कुंडोरी से शिव की बारात लेकर न्यू पेंथर क्लब के सदस्य स्टेशन रोड स्थित दुर्गा धाम आयेंगे। जहां जय हिंद कला मंच के द्वारा बारातियों को खीर पूड़ी खिलाकर स्वागत करेंगे। पेंथर क्लब के अध्यक्ष संजय अग्रवाल और निरज कुशवाहा ने बताया भगवान शिव पार्वती की झांकी का रथ सजधज कर तैयार है। गाजे बाजे , जयकारे के साथ साथ साथ फुलझड़ी ,पटाखे के साथ शाम को बारात का जुलूस निकलेगा। इधर मंच के अध्यक्ष राजू महतो ने बताया विगत 15 साल से यह परंपरा चलती आ रही है । मंच के सदस्य स्वागत के तैयारी में लगे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.