बहराइच, सितम्बर 27 -- बहराइच, संवाददाता। शारदीय नवरात्र पर पूजा पंडाल मां दुर्गा के पूजा के श्लोकों से गूंज रहे हैं। शनिवार को शक्ति के उपासकों ने जगत जननी मां अम्बे के षष्टम स्वरूप कात्यायनी की पूजा की। महाआरती, कन्या भोग व विसर्जन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर के विभिन्न मंदिरों में शत चंडी यज्ञ चल रहे हैं। झिंगहा घाट स्थित मौनी बाबा आश्रम पर रोजाना विधि विधान से पूजा हो रही है। शहर के श्री देवी गुल्लावीर मंदिर, श्रीसिद्धनाथ मंदिर, श्री संघारणी मां मंदिर, गोंडा हाईवे स्थित बेरिया समय मां मंदिर, लखनऊ हाईवे स्थित मरी माता मंदिर पुरोहितों के मंत्रोच्चार से गुंजरित हो रहे हैं। श्री नव दुर्गा पूजा समिति नारायण नगर लोहिया चौराहा पर इस शारदीय नवरात्र में ब्रहमौस, राफेल पर सवार दुर्गा मां की भव्य हाईटेक झांकी देखने को भक्तों की भीड़ है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.