घाटशिला, मई 5 -- पोटका। टाटा-हाता मुख्य मार्ग पर तुड़ी धर्मकांटा के समीप अनियंत्रित मारुति कार और 609 मालवाहक ट्रक में सीधी भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों वाहन पलट गए। घटना में पांच लोग घायल हो गए, इनमें तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायलों को पोटका पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना सोमवार सुबह लगभग आठ बजे की है। कार पर सवार होकर परसूडीह थाना क्षेत्र के तुपुडांग के तीन युवक विक्की भूमिज, सन्नी गागराई, एवं कार्तिक सामाद जमशेदपुर की ओर जा रहे थे, इसी दौरान जमशेदपुर की ओर से आ रहे 609 मालमहक वाहन से इनकी जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में दोनों वाहन पलट गए। दुर्घटना में कार पर सवार तीन लोग तो घायल हुए ही साथ में ट्रक के पलट जाने से ट्रक चालक अतुल सिंह एवं खलासी नरेन साहू को भी चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही पोटका पुलिस घटनास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.