रांची, अप्रैल 24 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के तुको गांव में मंडा पूजा महासमिति तुको के तत्वावधान में शुक्रवार की सुबह वार्षिक मंडा पूजा समारोह धार्मिक अनुष्ठान लोटन सेवा के साथ शुरू हो गया। इसमें 21 पुरुष भोगता और 31 महिला सोक्ताइन शामिल हुए। वहीं धार्मिक अनुष्ठान पुजारी आशुतोष पांडेय, युगल दास गोस्वामी और पाटभगता बसंत गोप व पाठ उपभगता छोटे राम की अगुवाई में किया गया। जहां लोटन सेवा के तहत शिवभक्तों ने नंगे बदन तपती जमीन पर लोटकर अपनी भक्ति का परिचय दिया। भोक्ताओं ने भगवान शिव और माता पार्वती के प्रति अपनी आस्था जताई। वहीं शनिवार को शिवभक्त दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर अपनी भक्ति और शक्ति का परिचय देंगे। रात में पश्चिम बंगाल की टीम द्वारा छऊ नृत्य का आयोजन किया जाएगा। वहीं रविवार को झूलन के दौरान झूलते हुए शिवभक्तों के द्वारा श्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.