नई दिल्ली, अगस्त 23 -- आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वो महाराष्ट्र में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कमिश्नर हैं, जो अपनी कड़क कार्यशैली के लिए मशहूर हैं। यही वजह है कि उनका ट्रांसफर बहुत जल्दी-जल्दी हो जाता है। 21 साल में उनका 25 बार तबादला हो चुका है। कुछ इसी तरह हैं आईएएस ऑफिसर रोशन जैकब, जिनसे उत्तर प्रदेश में खाद्य माफिया खौफजदा हैं। वो लगातार यूपी में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ एक बड़े अभियान की कमान संभालते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही हैं। यही वजह है कि उनकी तुलना तुकाराम मुंढे से हो रही है।कौन है आईएएस रोशन जैकब बता दें कि आईएएस अधिकारी रोशन जैकब उन अधिकारियों में गिनी जाती हैं, जिन्होंने अपनी प्रशासनिक कार्यशैली से अलग पहचान बनाई। वह 2004 बैच की उत्तर प्रदेश कैडर की IAS अधिकारी हैं। उनका जन्म क...