मुंबई, सितम्बर 6 -- तुकाराम मुंढे पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं। 2005 बैच के आईएएस, तुकाराम मुंढे महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के कमिश्चर का चार्ज लेने के बाद से ही लगातार ऐक्शन में हैं। इस दौरान उन्होंने पूरे महाराष्ट्र में खाने-पीने में मिलावट और सुरक्षा उल्लंघन को लेकर छापेमारी की है। अगर पिछले 100 दिनों की बात करें तो तुकाराम मुंढे की टीम ने पूरे महाराष्ट्र में कुल 904 जगहों पर छापेमारी की है। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने इस दौरान 457 गिरफ्तारियां भी की हैं, जबकि 34.7 करोड़ रुपए कीमत के खाने-पीने के नकली सामान जब्त किए हैं।21 साल की नौकरी में 25 ट्रांसफर तुकाराम मुंढे ने 25 मई को महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के कमिश्नर के रूप में जिम्मेदारी संभाली। 21 साल की सर्विस में 25वीं बार उनका ट्रांसफर हुआ है। 2...