नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- तुकाराम मुंढे अब नई भूमिका में नजर आने वाले हैं। होटलों और रेस्त्रां पर सख्त कार्रवाई करने वाले FDA चीफ अब परीक्षा में सुधार का जिम्मा भी उठाने जा रहे हैं। उन्हें MPSC यानी महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग को लेकर गठित समिति का सचिव बनाया गया है। खास बात है कि इस घोषणा के साथ ही करीब 10 दिनों से विरोध प्रदर्शन पर बैठे छात्रों ने इसे खत्म कर दिया है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री शिवेंद्र राजे भोसले ने अभ्यर्थियों से मुलाकात की थी। उन्होंने बताया कि अधिकांश मांगों को मान लिया गया है। खास बात है कि छात्र एक जांच समिति बनाने की मांग कर रहे थे, जिसमें मुंढे जैसे अधिकारियों को नियुक्ति भी शामिल थी। इस समिति में उनके साथ अन्य लोग भी होंगे।छुट्टी पर गए MPSC चेयरमैन इधर, आयोग के अध्यक्ष विवेक भीमनवार ने घोषणा कर दी है कि वह जांच पू...