तुकाराम मुंढ़े को मिली नई जिम्मेदारी, MPSC के सुधार के लिए बनाई गई समिति में शामिल
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- महाराष्ट्र के आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढ़े को नई जिम्मेदारी मिली है। अपनी निष्पक्ष और साफ छवि के चलते सोशल मीडिया पर पहचान बनाने वाले अधिकारी तुकाराम मुंढ़े को अब महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) में बड़े बदलाव करने के लिए बनाई गई कमेटी का सचिव बनाया गया है। दरअसल, महाराष्ट्र सरकार की तरफ से यह फैसला पुणे में पिछले 10 दिनों से चल रहे प्रदर्शन को देखकर लिया गया है। प्रदर्शनकारी लगातार MPSC में बदलाव की मांग कर रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री शिवेंद्र राजे भोंसले ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात करके उनकी मांगों को सुना। इसके बाद उन्होंने MPSC में बड़े बदलावों के लिए एक हाई प्रोफाइल कमेटी बनाने की भी घोषणा की। सामने आए बयान के मुताबिक इस कमेटी के प्रमुख पूर्व जज दिलीप भोसले होंगे। सचिव के तौर पर मुंडे के अलावा, इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.