तुईओ में पांच कुंडीये गायत्री यज्ञ कलशयात्रा के साथ शुरू
हजारीबाग, मई 11 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। प्रखंड के तुईओ में तीन दिवसीय पांच कुंडीये गायत्री यज्ञ कलशयात्रा के साथ शुरू हुआ। कलशयात्रा में 251 श्रद्धालु महिलाओं ने पवित्र कलश उठाया। कलशयात्रा में विधायक अमित कुमार यादव, उपप्रमुख सुरजी देवी, जिप सदस्य कुमकुम देवी, रमेशचंद्र यदाव बतौर अतिथि थे। कलशयात्रा यज्ञस्थल से निकलकर गांव का भ्रमण करते हुए जलहैया स्थित बरसोती नदी के उत्तरवाहिनी पहुंचा। यज्ञ पुरोहित ने सनातन परंपरा और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यजमानों से गंगा पूजन कराया। इसके बाद कलश में पवित्र जल उठाया गया। वहां से जलयात्रा वापस होकर यज्ञशाला में कलश स्थापित किया गया।इस मौके पर विधायक ने कहा कि यज्ञ के आयोजन से श्रद्धा, भक्ति और शुद्ध वातावरण का निर्माण होता है। यज्ञ में शामिल होने और कथा श्रवण से संस्कारयुक्त समाज बनता है। यज्ञ कमिटी के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.