रांची, अप्रैल 3 -- रनिया, प्रतिनिधि। प्रखंड के तुंम्बुकेल गांव में शुक्रवार को चेरो रोतीया समिति के तत्वावधान में सरना स्थल पर पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ सरहुल पर्व मनाया गया। इस अवसर पर मां सरना की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की गई। गांव के पाहन दिलीप सिंह, बुधेश्वर सिंह और हरिपाल सिंह चेरो ने सखुवा फूल से पूजा कर नए फल-फूल से बने व्यंजन को प्रसाद के रूप में मां सरना को अर्पित किया। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। अतिथियों का पगड़ी देकर किया गया सम्मान:कार्यक्रम में आसपास के कई गांवों से आए अतिथियों को समिति के सदस्यों द्वारा पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।लोक कलाकारों ने बांधा समां:पूजा के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.