रुद्रप्रयाग, नवम्बर 4 -- पंचकेदारों में तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट 6 नवम्बर को वैदिक मंत्रों के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके लिए बदरी-केदार मंदिर समिति तैयारियां कर रही है। शीतकाल के छह माह भगवान की पूजा अर्चना शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ में की जाएगी। आगामी 6 नवम्बर को करीब 11.30 बजे विधि-विधान के साथ भगवान तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बन्द किए जाएंगे। इसी दिन भगवान की तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली अपने प्रथम रात्रि प्रवास के लिए चोपता पहुंचेगी। 7 नवम्बर को भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली बनियाकुण्ड, दुगलविट्टा, मक्कू बैण्ड, हूण्हू व वनातोली को रात्रि प्रवास के लिए भनकुण्ड पहुंचेगी। 8 नवम्बर को भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली भनकुन से प्रस्थान कर शीतकालीन गद्दीस्थल मार्केडेय मंदिर मक्कूमठ में विराजमान होगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.