गंगापार, अप्रैल 27 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। सहालग का समय होने के कारण बैंकों में भीषण गर्मी के बावजूद उपभोक्ताओं की काफी भीड़ एकत्रित हो रही है, लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही से उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगकर अपने बारी की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है ।विकास खंड के आबादी के नजरिए से सबसे बड़े ग्राम पंचायत मांडा खास में स्थित इकलौते पंजाब नेशनल बैंक में शिक्षकों, सीएचसी कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों सहित आम उपभोक्ताओं के कुल लगभग तीस हजार बचत खाता हैं। उपभोक्ताओं की भारी संख्या के बावजूद इस बैंक से भुगतान के लिए केवल एक काउंटर है और इसी एकल काउंटर पर महिलाओं व पुरुषों दोनों का भुगतान होता है। सोमवार को दस बजे से इस बैंक के भुगतान काउंटर पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई। काउंटर की खिड़की दस बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक बंद रही और महिला व पुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.