तीस हजार की रिश्वत लेते एक्सईएन रंगेहाथ गिरफ्तार
फरीदाबाद, जुलाई 28 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) के कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) दीपक गर्ग को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि सेक्टर-23 स्थित एचवीपीएनएल के टीएस डिवीजन में तैनात एक्सईएन दीपक गर्ग उसके लंबित बिलों का भुगतान जारी करने के बदले Rs.30 हजार की रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने पहले पूरे मामले का सत्यापन किया। शिकायत सही पाए जाने पर अधिकारियों ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की。
ट्रैप के दौरान कार्रवाई ट्रैप के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.