नई दिल्ली, मार्च 11 -- नई दिल्ली। तीस हजारी कोर्ट परिसर में क्रेच बनाया जाएगा। यहां महिला वकील व कोर्ट स्टाफ अपने छोटे बच्चों को सुरक्षित छोड़कर काम कर सकेंगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक माह में इसे तैयार कर दिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के मुताबिक, क्रेच में बच्चों के लिए खिलौने, आराम करने के लिए बेड व हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...