भागलपुर, अप्रैल 25 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। एनटीपीसी थाना की पुलिस ने गस्ती के क्रम में आलमपुर मोड़ के पास वाहन जांच में शराब लेकर जा रहे एक बाइक से तीस लीटर महुआ शराब बरामद किया है। बाइक चालक रंगरा थाना क्षेत्र के तिनटंगा झल्लूदास टोला के छोटेलाल मंडल के पुत्र आशीष कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और बाइक जब्त कर ली है। इसके अलावा कहलगांव थाना की पुलिस ने मकसपुर गांव में छापेमारी कर वारंटी बटेश्वर तांती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- पराली जलाने का आरोप लगा तीन भाइयों को पीटा यह भी पढ़ें- जिले में पुलिस में 38 लोगों को किया गिरफ्तार- पैनल की खबरें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.