जहानाबाद, जून 20 -- मेहंदिया, निज संवाददाता । कलेर थाना क्षेत्र के वरदली बिगहा गांव में अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने 30 लीटर देसी शराब बरामद की है। हालांकि कार्रवाई के दौरान शराब कारोबारी मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कलेर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि बरदली बिगहा स्थित एक घर में अवैध शराब के कारोबार की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर कलेर पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान रोहित कुमार के घर से 30 लीटर देसी शराब बरामद की गई।थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस टीम को देखते ही शराब कारोबारी मौके से भाग निकला। उसकी पहचान कर ली गई है तथा गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस...