समस्तीपुर, फरवरी 10 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र के भादोघाट गांव में पुलिस ने छापेमारी कर तीस लीटर देशी शराब के साथ तीन शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार गश्ती के दौरान दरोगा अमर कुमार को गुप्त सूचना मिली कि भादोघाट गांव में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने शंभू चौधरी के फूस नुमा घर में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही घर से कुछ लोग भागने लगे, जिन्हें पुलिस बल के जवानों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। छापेमारी के दौरान घर से 30 लीटर देशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान भादोघाट गांव निवासी शंभू चौधरी, लाल बाबू एवं गणेश चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...