लातेहार, मार्च 11 -- चंदवा प्रतिनिधि। हरैया पशु मेला, श्रावणी मेला तथा साप्ताहिक शुक्रवारीय हाट चंदवा की बंदोबस्ती वर्ष 2026-27 के लिए तीस लाख 33750 रुपये में कर दी गई है। जिला परिषद कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार नीलामी प्रक्रिया में राजेश कुमार साव को सर्वाधिक बोलीदाता होने के आधार पर बंदोबस्ती प्रदान की गई है। जारी आदेश के मुताबिक बंदोबस्तीधारी को बाजार में दुकानदारों एवं बाहरी व्यापारियों से निर्धारित दर के अनुसार शुल्क वसूलने की अनुमति दी गई है। साथ ही बाजार परिसर की साफ-सफाई, व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी भी बंदोबस्तीधारी की होगी। बंदोबस्तीधारी राजेश कुमार साव ने कहा कि हरैया पशु मेला और साप्ताहिक बाजार को व्यवस्थित एवं भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेला में आने वाले पशु व्यापारियों, ग्रामीणों और दुकानदारों ...