तीस लाख के गबन का आरोपी उप डाकपाल गिरफ्तार
अयोध्या, अप्रैल 14 -- गोसाईगंज संवाददाता। तीस लाख के ग़बन के मामले मे महबूबगंज उपडाकघर के निलम्बित उप डाकपाल शिवांशु श्रीवास्तव को गोसाईगंज पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। थाना गोसाईगंज में इस प्रकरण को लेकर बीएनएस की धारा 338, 336(3), 340(2), 316(5), 61(2) के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। गिरफ्तार उप डाकपाल आवास विकास कालोनी बड़ा पार्क के पास कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी का रहने वाला है। घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य संकलन और गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।गोसाईगंज समदा निवासी सगीर ने अपनी पत्नी और बेटे के नाम तीस लाख रुपये का महबूबगंज उप डाकघर में किसान विकास पत्र खरीदा था। दस मई को 2025 को उपडाकपाल शिवाशु श्रीवास्तव ने खाता धारक मोहम्मद सगीर व उसके पुत्र शमशेर खां व पत्नी कैसर जहां को मृत दिखाते हुए किसान विकास पत्र की 30 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.