नई दिल्ली, अगस्त 22 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। डीडीए राजधानी में 30 मीटर और उससे ज्यादा चौड़ी सड़कों को नोटिफाई और विकसित करेगा। इसके तहत नए शहरी इलाकों में स्कूल, स्वास्थ्य सुविधाएं, पार्क और हरित क्षेत्र, व्यावसायिक केंद्र और दूसरी सार्वजनिक सुविधाएं व इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराए जाएंगे। दिल्ली मास्टर प्लान 2047 के तहत यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि आवासीय विकास के साथ अच्छे जीवन स्तर के लिए आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध हों। मास्टर प्लान में लैंड पूलिंग फ्रेमवर्क को भी मजबूत किया गया है। इससे दिल्ली के लगभग 200 वर्ग किलोमीटर के शहरी विस्तार क्षेत्रों में एकीकृत और बुनियादी ढांचे पर आधारित विकास को बढ़ावा मिलेगा। इसमें लगभग 600 किलोमीटर के सड़क नेटवर्क की परिकल्पना की गई है, जो लैंड पूलिंग क्षेत्रों में कनेक्टिविटी और नियोजित विकास का काम...