तीस मिनट तक थमी रही सांसे...कलेजे में अभी भी दहशत
फतेहपुर, मई 14 -- फतेहपुर। बुधवार शाम आए भीषण तूफान का मंजर जिसने देखा, वह सहम गया। कुछ ही मिनटों में आसमान काला पड़ा, धूल का गुबार उठा और 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने खागा तहसील के बड़े हिस्से को तबाही में बदल दिया। गांवों में दीवारें भरभराकर गिर गईं, पेड़ सड़कों पर धराशायी हो गए और रास्तों में फंसे लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। तूफान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। तीस मिनट तक चले इस तूफान के दौरान लोगों की सांसे थमी रहीं। जिसने भी यह मंजर देखा कलेजे में उसकी दहशत अभी भी बनी हुई है। हथगाम क्षेत्र के कासिमपुर कटरा गांव में 15 वर्षीय खुशबू पर दीवार गिर गई। चांदपुर गांव में 65 वर्षीय उर्मिला देवी और बरकतपुर गांव में 60 वर्षीय देवव्रत दीक्षित की दीवार गिरने से मौत हो गई। मनमोहानपुर गांव में 70 व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.